फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: एक बाइक पर बगैर हेलमेट निकले तीन दोस्त, हादसे में एक की मौत, दो गंभीर

Wed, 06 Jan 2021 06:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करना तीन युवकों को महंगा पड़ गया। एक बाइक पर बगैर हेलमेट निकले तीन दोस्त डंपर से टकरा गए। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस डंपर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


बर्रा फत्तेपुर निवासी अभय बुधवार सुबह 10 बजे पड़ोसी मित्र आनंद उर्फ महेश कुशवाहा (22), सेन पश्चिम पारा निवासी अनुराग के साथ अपनी बाइक से घूमने निकला था। हमीरपुर रोड स्थित अर्रा पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाकर जैसे ही हमीरपुर रोड पर पहुंचा।

पीछे से मौरंग लदे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। सबसे पीछे बैठा आनंद सड़क पर गिर गया और पहिये की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, अभय और महेश गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए। नौबस्ता थाना प्रभारी सतीश कुमार सिंह ने बताया कि बाइक सवार युवक कहां जा रहे थे, परिजनों को इसकी जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन


तीन भाइयों में सबसे छोटा था आनंद
आनंद तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बड़े भाई राकेश और सुरेश ड्राइवर हैं। आनंद इंटरमीडिएट का छात्र था। हादसे में आनंद की मौत की खबर सुनकर मां रामप्यारी और भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने बताया कि तीनों बचपन के मित्र थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें