फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: बोलेरो पेड़ से टकराई, युवक की मौत, तीन घायल

Mon, 16 Nov 2020 10:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
औरैया जिले में कुदरकोट थाना क्षेत्र स्थित बिधूना-भर्थना मार्ग पर राजा नगरा के पास सोमवार की सुबह तेज रफ्तार बोलेरो सड़क पर पड़ी मिट्टी की वजह से फिसलकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बोलेरो सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सैफई रेफर किया गया है। सोमवार की सुबह लगभग सात बजे गांव शामपुर से वैवाह जा रही बोलेरो बिधूना-भर्थना मार्ग पर राजा नगरा के पास पहुंचते ही चालक के ब्रेक लगाने पर सड़क पर फैली मिट्टी के कारण बोलेरो फिसलते हुए पेड़ से जा टकराई।

इस दुर्घटना में बोलेरो सवार युवक मनमोहन (28) पुत्र रामनरेश निवासी रमपुरा पुरैला ताथा उसरा जिला इटावा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बोलेरो सवार पुष्पेंद्र यादव (26) पुत्र नेत्रपाल निवासी कटैया ऐरवाकटरा, सुरेश (30) पुत्र राधेश्याम, किशन (24) पुत्र असरत निवासी थाना अरबन जिला हरदोई, अनिकेश (25) पुत्र जगदीश निवासी शामपुर गांव बिधूना गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को बिधूना सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से सैफई रेफर कर दिया गया। उधर, अस्पताल प्रशासन ने मीमो भेजकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। दोपहर 12 बजे तक कोतवाली पुलिस अस्पताल नहीं पहुंची।

परिजनों ने बताया कि मृतक मनमोहन के मामा बलवीर निवासी शामपुर की पुत्रवधु की रविवार की रात मौत हो गई थी। वह अंतिम संस्कार में शामिल होने आया था। अंतिम संस्कार में देरी के कारण बोलेरो सवार सभी लोग वैवाह में खड़ी बाइक लेने जा रहे थे। रास्ते में यह घटना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें