यूपी के उन्नाव जिले में लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर दो अलग-अलग हादसों में एक की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। अनीशा (45) पत्नी कबीर, अबीबून (65) पत्नी कबीज्जुन, रुखसाना (50) पत्नी शकील अहमद और मोमिना (30) पति अंसार आगरा के सिकंदरा से पिकअप पर सवार होकर बाराबंकी के देवा शरीफ जा रहे थे। औरास थाना क्षेत्र के बाबू खेड़ा गांव के सामने अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र औरास लाया गया। हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सभी को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है ।
दूसरा हादसा औरास थाना क्षेत्र के लोधाटीकुर गांव के सामने हुआ। यहां गाजियाबाद के थाना लोनी की पूजा कॉलोनी निवासी दिनेश श्रीवास्तव (35) कार से चालक हितेष (32) पुत्र रामवीर के साथ गाजियाबाद से लखनऊ जा रहे थे। सुबह साढ़े आठ बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दिनेश की मौत हो गई।