उदी। बाइकों की आमने-सामने टक्कर में शुक्रवार को युवक की मौत हो गई। हादसे में दो अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना बढ़पुरा के ग्राम उदी मोड़ अड्डा ध्यानी निवासी अमित सिंह (25) बाइक पर शहर से घर लौट रहा था। तभी रास्ते में यमुना पुल पर उदी मोड़ की तरफ से जा रही बाइक से टक्कर हो गई। आमने -सामने की टक्कर में सनी गंभीर घायल हो गया, जबकि दूसरी बाइक सवार आशीन (25) एवं अजय (20) निवासी ग्राम नगला गौर घायल हो गए।
पुलिस की ओर से तीनों घायलों को जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर घायल अमित को सैफई रेफर किया गया। सैफई में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। वहीं घायल आशीन व अजय का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे में जान गंवाने वाला अमित सिंह जिओ कंपनी में ब्रॉड बैंड सिस्टम ऑपरेटर का काम करता था।