फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काल बनकर आई क्रूजर, गुमटी में चाय पी रहे युवक की मौत, 5 घायल

Wed, 20 Jun 2018 06:42 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
गुमटी में पलटी क्रूजर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के महोबा जिले में कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शहर के साहू पेट्रोल पंप के समीप बुधवार को तेज रफ्तार क्रूजर गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराते हुए चाय-पान की गुमटी में पलट गई। हादसे में गुमटी में चाय पी रहे एक युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


शहर के मुहल्ला गांधीनगर में परमार गैस एजेंसी के समीप निवासी राकेश उर्फ मंगल (25) पुत्र चंदीदीन आगरा में रहकर परिवार सहित ईंट भट्टा में मेहनत मजदूरी का काम करता था। तीन दिन पहले राकेश परिवार सहित घर वापस लौटा था। बुधवार की सुबह करीब सात बजे राकेश अपने चाचा कल्लू की हाईवे पर साहू पेट्रोल पंप के सामने स्थित चाय पान की दुकान में चाय पीने गया।

 

दुकान में आधा दर्जन लोग पहले से चाय पी रहे थे। तभी कबरई की ओर से आ रही क्रूजर गाड़ी के चालक ने संतुलन खो दिया। जिससे गाड़ी पेड़ में टकराते हुए गुमटी में पलट गई। दुर्घटना के बाद क्रूजर के नीचे दबे लोगों की चीख पुकार मचने पर भारी भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने घायलों को बाहर निकाला लेकिन तबतक राकेश उर्फ मंगल की मौत हो गई जबकि विक्रम (22), रघुवीर (18), पूरन (45), पहलवान (40) व अजय (25) गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना के बाद क्रूजर चालक व गाड़ी में सवार लोग मौके से फरार हो गए। 


 

विज्ञापन

पत्नी पर दो बच्चों की परवरिश का जिम्मा 

सड़क पर पत्थर और झाड़ रखकर जाम लगाए परिजन - फोटो : अमर उजाला
दुर्घटना से आक्रोशित मृतक के परिजनों और नागरिकों ने हाईवे पर साहू पेट्रोल पंप के समीप सड़क पर शव को रखकर जाम लगा दिया। जिससे दर्जनों की संख्या में ट्रक व रोडवेज बसें जाम में फंस गई। मृतक के परिजन चालक के खिलाफ कार्रवाई और मुआवजा दिलाने की मांग पर अड़े रहें। सुबह सात बजे लगा जाम 10 बजे तक नहीं खुला।
 
सूचना पर अपर एसपी वंशराज यादव, एसडीएम सदर राजेश यादव व सीओ जितेंद्र दुबे भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और कार्रवाई व मुआवजे का आश्वासन दिया। तब जाम खुल सका। मृतक की पत्नी सुनीता की तहरीर पर क्रूजर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

पत्नी पर दो बच्चों की परवरिश का जिम्मा 
हादसे में राकेश उर्फ मंगल की मौत के बाद पत्नी सुनीता पर दो मासूम बच्चों की परवरिश का जिम्मा आ गया हैं। मृतक के दो पुत्रियां हैं। जिनकी उम्र एक और दो वर्ष है। घटना के बाद से मृतक की पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है। उसका कहना है कि पति की मौत के बाद अब उसके बच्चों का लालन-पालन कैसे होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें