फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरा: कानपुर में एक कोरोना संक्रमित मिला, गांव-गांव बढ़ रहे बुखार के रोगी

Mon, 30 Aug 2021 01:19 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
हैलट में संक्रमण विभाग की ओर जाते डॉक्टर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर में एक नया कोरोना संक्रमित मिला है और चार रोगी होम आइसोलेशन में इलाज से ठीक हो गए हैं। एक्टिव केस की संख्या चार बची है। अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 82910 है। इनमें 80999 इलाज से अस्पतालों और घरों में ठीक हो गए हैं। सबसे अधिक 69624 रोगी होम आइसोलेशन में ठीक हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 4636 सैंपल लिए हैं।
विज्ञापन


वायरल फीवर का प्रकोप गांवों में बढ़ता जा रहा है। शहर के साथ ही ब्लॉकों में भी रोगियों की संख्या बढ़ रही है। कल्याणपुर ब्लॉक के कुरसौली गांवों में बुखार का हमला हो रहा है। रोगी यहां कम नहीं हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यहां एक बार कैंप लगाया गया है। इसके अलावा शिवराजपुर, उत्तरीपुरा समेत आसपास के गांव में बुखार फैला है।

शुक्लापुर की एक महिला में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। इसके अलावा सरसौल, पतारा, घाटमपुर के गांवों में हर घर में बुखार का रोगी है। रोगी इलाज कराने के लिए हैलट, उर्सला और निजी अस्पतालों में आ रहे हैं। सीएचसी में आने वाले रोगियों की डेंगू की जांच नहीं हो रही है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि जहां बुखार फैल रहा है वहां टीमें जाकर स्लाइड बना रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें