फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: डेढ़ साल के बच्चे को दवा के धोखे में पिला दिया थिनर...मौत, मासूम को आ रहा था बुखार, पढ़ें पूरा मामला

Sat, 18 May 2024 10:44 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र में दर्दनाक घटना से हड़कंप मच गया। दरअसल, डेढ़ साल के मासूम को दवा के धोखे में थिनर पिला दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र  के जोगीकोट गांव में बुखार से पीड़ित डेढ़ साल के बच्चे को सिरप के धोखे में थिनर पिला दिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन लखनऊ के निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान मासूम की मौत हो गई।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव जोगीकोट निवासी नूरआलम का डेढ़ साल के बेटे तोहा को कई दिन से खांसी और बुखार था। डॉक्टर को दिखाया तो उन्होंने सिरप दिया। रात में मां सना ने दवा के धोखे दूसरी शीशी में रखा थिनर दवा समझकर पिला दिया। कुछ देर में बच्चे की हालत बिगड़ गई।
परिजन बांगरमऊ सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजनों ने उसे लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान रात में उसकी मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत से मां सना व परिजन बेहाल हैं। परिजनों ने शव दफना दिया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जानकारी पर लोगों की खुली रह गईं आखें
हादसे की जानकारी जैसे ही आसपास के लोगों को हुई, तो उनकी आंखें खुली की खुली रह गई। हर कोई दर्दनाक घटना पर अफसोस जता रहा था। चर्चा रही कि अगर दवा की शीशी के पास थिनर की शीशी न रखी होती, तो ऐसा न होता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें