फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की दूसरी शादी पर पत्नी ने किया कुछ एेसा कि मच गया हंगामा

Tue, 05 Dec 2017 12:50 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
शादी का मंडप सजा हुअा था। डीजे पर बज रहे गानाें की धुनाें पर लाेग नाच रहे थे। जयमाल की तैयारी शुरू हाे गई थी पर तभी वहां कुछ एेसा हुअा क‌ि हड़कंप मच गया। यह थी शादी में दूल्हे की पहली पत्नी की ग्रांड इंट्री पर इसके बाद वहां इतना हंगामा हुअा क‌ि पुल‌िस काे माैके पर पहुंच कर मामला संभालना पड़ा। 
विज्ञापन
 

मामला कानपुर के महाराजपुर का है। सोमवार को एक व‌िवाह के दाैरन पहुंची युवती ने अपने पति पर दूसरी शादी करने का आरोप लगा कर शादी समारोह में हंगामा मचा द‌िया। युवती के अाराेप लगाने के बाद ताे मानाे वहां कुछ देर के ल‌िये सन्नाटा छा गया। डीजे फाैरन बंद कर द‌िया गया।  


युवती ने बताया ‌क‌ि शादी करने वाला युवक उसका पत‌ि है। वह उससे छुपकर फ‌िर से शादी करना चाहता है। इसी दाैरान लड़की पक्ष के एक युवक ने युवती और उसकी बहन को पीट दिया। देखते ही देखते दाेनाे पक्षाें में बवाल हाेने लगा।
विज्ञापन



हंगामें की सूचना पर पहुंची पुल‌िस पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। फतेहपुर के कल्याणपुर निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी चार महीने पहले गांव के सर्वेश से हुई थी। सर्वेश फौजी है। शादी के कुछ दिन बाद पति नौकरी पर चला गया था अाैर वह मायके आ गई थी।


कुछ द‌िन पहले युवती काे क‌हीं से सूचना म‌िली की सर्वेश महाराजपुर के लालपुर गांव की एक युवती से दूसरी शादी कर रहा है। इसका पता चलने पर युवती अपनी बहन के साथ लालपुर स्थित लड़की के घर पहुंच गई। युवती ने लड़की वालों को सर्वेश से अपनी की शादी के प्रमाण दिखाए।


युवती और उसकी बहन के शादी में हंगामा करने  पर लड़की पक्ष के युवराज ने दोनों को पीट दिया। इसके बाद लड़की पक्ष के लोगों ने युवक से शादी करने से इनकार कर दिया। माैका देख दूल्हा वहां से भाग न‌िकला।  थानाध्यक्ष ने बताया कि युवराज को पकड़ लिया गया है। दूल्हे सर्वेश की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें