महिला कांस्टेबलों को आया पसीना
यह देख वहां मौजूद दो महिला कांस्टेबलों ने उसे काबू करने का प्रयास किया। महिला इतनी उग्र थी कि एक कांस्टेबल को लेकर जमीन पर गिर गई। जमीन पर मोबाइल पटक कर तोड़ दिया। महिला कांस्टेबल किसी तरह उसे पकड़ केबिन में ले गईं।
सीओ बोले- उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं
यहां समझा बुझा कर उसको शांत किया। सीओ ने कहा महिला की हरकतें देख कर लगता है, उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। उसे मायके और ससुराल पक्ष की सुपुर्दगी में दे दिया है। साथ ही, परिजनों को डॉक्टर को दिखवाने को भी कहा गया है।