फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण न फैलाने की गारंटी देने पर 24 टेनरियों पर एनजीटी का ये रहा रिएक्शन

Fri, 08 Sep 2017 08:20 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
बढ़ते प्रदूषण पर एनजीटी की सख्ती ने टेनरी संचालकों में हड़कंप मचा दिया। हाल ही में यूपी के उन्नाव में प्रदूषण न फैलाने की गारंटी देने पर जिले की आठ टेनरियाें की दोबारा बिजली जोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। दो माह पूर्व सीपीसीबी (केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड) ने कार्रवाई करते हुए जिले की 38 चर्म इकाइयों को नोटिस देकर प्रदूषण नियंत्रण और उत्प्रवाह आधा करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
  17 जून को बंथर और दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र की 38 चर्म इकाइयों को नोटिस देकर प्रदूषण नियंत्रण करने के साथ
ही उत्प्रवाह आधा करने और उत्प्रवाह स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए थे।   इसके साथ ही प्रदूषण नियंत्रण के मानक पूरे न करने पर बिजली कनेक्शन काटने के निर्देश दिए गए थे। निर्देश के बाद प्रदूषण विभाग ने डीएम को 24 टेनरियाें की सूची सौंपी थी। डीएम के आदेश के बाद इन टेनरियों की बिजली काट दी गई थी। हालांकि इस बीच आठ टेनरियों की ओर से सीपीसीबी को इस बात की गारंटी दी गई है कि वह प्रदूषण नहीं फैलाएंगी।   इसके बाद सीपीसीबी ने इनके कनेक्शन जोड़ने के निर्देश दे दिए हैं। इससे पहले 30 अगस्त को सीपीसीबी ने दही चौकी स्थित औद्योगिक क्षेत्र की दो टेनरियों की बिजली जोड़ने के आदेश दिए थे। जिला क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी विकास मिश्रा ने बताया कि जिन टेनरियों पर कार्रवाई हुई थी, उनके संचालकों की ओर से अनियमितताएं दूर करने पर कनेक्शन जोड़ने के निर्देश सीपीसीबी की ओर से दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें