फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मजदूर की मौत पर परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

विज्ञापन
रामखिलावन की फाइल फोटो।  - फोटो : रामखिलावन की फाइल फोटो।
विज्ञापन
इकदिल। नगला जैक में मंगलवार रात अचानक तबीयत बिगड़ने से मजदूर की मौत हो गई। परिजनों ने युवक को खाने में जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप लगाया है। पुलिस व फॉरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना इकदिल के गांव नगला जैक निवासी राम खिलावन राजपूत (45) मंगलवार रात परिजनों के साथ सो रहा था। देर रात करीब 11 बजे अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे जब तक अस्पताल ले जा पाते तब तक उसने दम तोड़ दिया। सूचना पहुंचे थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान व फॉरेंसिक टीम ने जांच की। परिजनों का आरोप है किसी ने उसे जहरीला पदार्थ खिला दिया है। इससे उसकी तबीयत बिगड़ने पर मौत हुई है। मृतक युवक तीन भाइयों में घर का छोटा था, वह मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था।
राम खिलावन के भतीजे अनुज उर्फ सोनू ने बताया की चाचा की दो बेटी एक बेटा है। वह शाम को नशे में घर आए थे। युवक की मौत के बाद बेटा अमन, बेटी रागनी, और गौरी व पत्नी मंजू देवी के साथ परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, थानाध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें