फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम की अपील पर ऐन मौके पर टाली बेटी की शादी, 23 मार्च को था निकाह, वर-वधू पक्ष ने जताई सहमति

Sat, 21 Mar 2020 07:00 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
शादी का कार्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोरोना वायरस से बचाव के लिए चल रही कोशिशों की शृंखला में मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार तथा जिला प्रशासन द्वारा की जा रही हैं। बांदा में इन अपीलों पर सारी तैयारियों के बीच ऐन मौके पर शादी/निकाह स्थगित कर दिया गया। दूल्हा-दुल्हन और दोनों पक्षों के घर वालों ने एक राय होकर यह फैसला लिया।
विज्ञापन


हालात सामान्य होने के बाद ही शादी की नई तिथि निर्धारित होगी। जनपद न्यायाधीश न्यायालय के रिटायर्ड मुख्य निजी सहायक (पीए) हाजी सगीर मोहम्मद ने अपनी बेटी फरहाना सिद्दीकी की शादी 23 मार्च को निर्धारित की थी। यह तारीख कई माह पहले तय हो गई थी। जोरशोर से तैयारियां चलती रही।

मैरिज हाल बुक हो गया। बड़ी संख्या में निमंत्रण कार्ड बंट गए। अब शादी का मौका आ गया है। दो दिन बाद सोमवार (23 मार्च) को शहर के बडे़ मैरिज हाल में निकाह होना था। इसी बीच कोरोना वायरस के मद्देनजर पूरे प्रदेश में चल रही सतर्कता के बीच मुख्यमंत्री ने लोगों से मांगलिक कार्यों को स्थगित करने की मांग की।
विज्ञापन


कन्या के पिता हाजी सगीर ने बताया कि मुख्यमंत्री और शासन प्रशासन की अपील पर उन्होंने बेटी की शादी फिलहाल स्थगित कर दी है। बताया कि दूल्हा मोहम्मद वसीम (निम्नीपार) और उनके परिजन भी इस पर राजी हैं। आमंत्रित किए रिश्तेदाराें और अन्य लोगों को शादी स्थगित होने की सूचना दीं जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें