फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमप्रकाश राजभर बोले: मुर्गा खाकर जिन्हें वोट देते हैं, वही आपको ही मुर्गा बनाते हैं

Sat, 19 Oct 2024 09:34 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

Jalaun News: कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि बुंदेलखंड राज्य की मांग को विधायक सदन में उठाएं। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन
जालौन पहुंचे कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुंदेलखंड के अलग राज्य की मांग सभी विधायकों को सदन में करनी चाहिए। वह भी चाहते हैं कि प्रदेश को चार हिस्सों में बांटा जाए। यह बात सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री पंचायती राज एवं अल्पसंख्यक कल्याण ओमप्रकाश राजभर ने श्रीबाराहीं देवी मेला ग्राउंड में आयोजित जनसभा में कही। नगर के श्रीबाराहीं देवी मेला ग्राउंड में आयोजित शोषित वंचित समाज जोड़ो अभियान के तहत आयोजित जनसभा में ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि जनपद के विधायकों ने कभी सदन में निर्बलों की बात नहीं उठाई।
विज्ञापन



जिनकी आप तकदीर लिखते हैं, वही नेता बनने के बाद आपको भूल जाते हैं। जिनको मुर्गा खाकर वोट दिया जाता है, वही विधायक बनने के बाद आपको मुर्गा बनाकर घुमाते हैं। विधायक को विधायक निधि से निर्धन व गरीबों को इलाज कराने के लिए 25 लाख रुपये मिलते हैं। इसके बाद भी विधायक गरीब को पांच हजार इलाज के लिए नहीं देते हैं। बताया कि वह गरीबों के इलाज के लिए 92 करोड़ रुपये दे चुके हैं। फिर भी किसी को जरूरत है तो वह आय प्रमाण, आधार कार्ड व सरकारी अस्पताल का इस्टीमेट दे दे, उसे सहायता उपलब्ध करा दी जाएगी। उन्होंने नई योजना की घोषणा कर कहा कि पांच सदस्यीय टीम प्रत्येक गांव में 25 लोगों को चयनित करेगी। चयनित होने के बाद उसे आवास समेत आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। यह योजना अगले छह माह में लागू हो जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

नौजवानों को बिना ब्याज के पांच लाख तक का ऋण मिलेगा। कैबिनेट मंत्री ने प्रदेश में बुंदेलखंड समेत नए प्रदेश बनाने की पैरवी की और अपनी लड़ाई स्वयं लड़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही कहा कि बुंदेलखंड के विधायकों से कहें कि वह सदन में इस मांग को उठाएं और वह ऐसा नहीं करते हैं तो उन्हें सबक सिखाएं। उन्होंने कांग्रेस सपा व बसपा की सोच को एक जैसा बताया। पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अरविंद राजभर ने कहा कि छोटा परिवार सुख का आधार का स्लोगन सरकार चला रही है तो आयुष्मान कार्ड सिर्फ छह सदस्यों वाले परिवार के ही क्यों बनाए जा रहे हैं। उन्होंने आयुष्मान कार्ड के लिए सभी राशन कार्ड धारकों को इसका लाभ देने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें