फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमिक्रॉन का खतरा: विदेश से 84 लोग लौटे, 10 रेड जोन घूम कर आए, जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे सैंपल निगेटिव 

Fri, 10 Dec 2021 04:38 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

सीएमओ डॉ. नैपाल सिंह ने बताया कि अभी तक जो सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए थे, उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। ओमिक्रॉन को लेकर हाई रिस्क एरिया माने जाने वाले देश ब्रिटेन, सिंगापुर, हॉंगकॉंग, नीदरलैंड से 10 लोग लौटे हैं।
विज्ञापन
ओमीक्रॉन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के 84 लोग विभिन्न देशों से घूम कर लौटे हैं। इनमें 10 लोग ऐेसे हैं जो रेड जोन कहे जाने वाले ओमिक्रॉन प्रभावित देशों से आए हैं। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग के पास केंद्र सरकार से यात्रियों की सूची आई। रैपिड रिस्पांस टीमों ने इनसे संपर्क किया है। वहीं परदेवनपुरवा में विदेश से आए लोगों का सैंपल लेने पर वबाल हो गया।
विज्ञापन


बाद में संबंधित व्यक्ति के चिकित्सक से बात करके सैंपल लिया गया। सीएमओ डॉ. नैपाल सिंह ने बताया कि अभी तक जो सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए थे, उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। ओमिक्रॉन को लेकर हाई रिस्क एरिया माने जाने वाले देश ब्रिटेन, सिंगापुर, हॉंगकॉंग, नीदरलैंड से 10 लोग लौटे हैं।

इसके अलावा अन्य देशों से 74 लोग आए हैं। ये शहर के जाजमऊ, स्वरूपनगर, सिविल लाइंस आदि क्षेत्रों के रहने वाले हैं। सीएमओ डॉ. नैपाल सिंह ने बताया कि बाहर से आने वाले सभी लोगों की जांच की जा रही है। उनका सैंपल लिया जा रहा है। जो रेड जोन क्षेत्र से आने वाले हैं, उनकी बारीकी से मॉनीटरिंग की जा रही है।
विज्ञापन


इसके साथ ही उनके संपर्क में आने वालों पर भी नजर रखी जा रही है। लक्षण उभरने पर इनका सैंपल लिया जाएगा। इसके अलावा बाहर से आने वाले हर व्यक्ति को सात दिन क्वारंटीन रहने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक कोई ओमिक्रॉन पॉजीटिव नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें