कानपुर के अशोक नगर निवासी मसाला कारोबारी सूर्यांश की पत्नी आंचल खरबंदा की मौत के मामले में अब हत्या की आशंका पूरी तरह से खत्म हो गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुदकुशी की पुष्टि के बाद फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट ने भी हत्या की आशंका को खारिज कर दिया है।
फॉरेंसिक रिपोर्ट ने भी आंचल के खुदकुशी करने पर मुहर लगाई है। फॉरेंसिक टीम की रिपोर्ट के अनुसार आंचल के शरीर पर एक भी चोट के निशान नहीं हैं। मौत की वजह हैंगिंग निकली है। हैंगिंग का ही निशान गले पर मिला। सलाइवा भी बाहर आई है। ये सभी साक्ष्य खुदकुशी के हैं।
हत्या का कोई साक्ष्य नहीं है।
फोरेंसिक एक्सपर्ट ने हत्या की आशंका को नकार दिया है। वहीं बुधवार देर रात आंचल के पिता ने अपना व अपनी पत्नी का मोबाइल पुलिस को सौंपा। इन्हीं के मोबाइल में आंचल की कॉल रिकार्डिंग थी। जिन्हें फोरेंसिक लैब भेजा गया है।