फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आरबीआई को आठ विकेट से हराकर ओलंपिक क्लब फाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। केडीएमए क्रिकेट लीग के जूनियर डिवीजन के सेमीफाइनल मुकाबले में ओलंपिक क्लब ने आरबीआई को आठ विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। सीनियर डिवीजन के मैच में कानपुर क्रिकेटर्स ने कानपुर साउथ को चार विकेट से मात दी।
विज्ञापन


जाजमऊ स्थित जेम्स क्रिकेट मैदान पर बुधवार को खेले गए जूनियर डिवीजन के सेमीफाइनल में आरबीआई ने 32.5 ओवर में 124 रन बनाए। से अंकुर कपूर ने सर्वाधिक 63 और निखिल ने 31 रन का योगदान दिया। अभिजीत सिंह ने चार विकेट लिए। अनिकेत यादव ने तीन बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। स्कोर का पीछा करने उतरी ओलंपिक क्लब ने महज 17.2 ओवर में दो विकेट खोकर जीत हासिल की। पुनीत ने नाबाद 57 रन की पारी खेली। प्रतेश दीक्षित ने 41 और सुशांत ने 24 रन बनाए। आरबीआई की ओर से शिवम और कोमल सिंह को एक-एक विकेट मिला। अभिजीत सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

श्यामनगर स्थित पीएसी मैदान पर सीनियर डिवीजन के मुकाबले में कानपुर साउथ ने 32 ओवर में सात विकेट पर 215 रन बनाए। उत्कर्ष यादव ने 71 सागर शर्मा ने 33 और अनुज पाल ने 31 रन बनाए। प्रशांत अवस्थी ने चार विकेट और समन्वय दीक्षित ने दो विकेट लिए। कानपुर क्रिकेटर्स ने 30 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर लक्ष्य पूरा कर लिया। समन्वय दीक्षित ने शानदार 93 रन की पारी खेली। ध्रुव तोमर ने 40 का स्कोर बनाया। अनुज पाल ने तीन और शौर्यदीप ने दो विकेट झटके। समन्वय दीक्षित को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें