फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नृशंस हत्याः वृद्धा का निर्वस्त्र शव सिर पर चक्की का पत्थर, आसपास फैला खून देखते ही सन्न रह गए लोग

Thu, 30 Aug 2018 07:39 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के हमीरपुर जिले में इमलिया गांव में वृद्धा का सिर चकिया (चक्की) के पत्थर से कुचल दिया गया। घटना के समय वह घर में अकेली थी। परिजनों ने चोरी के बाद हत्या की आशंका जताई है। दूसरी तरफ पुलिस इसे स्वाभाविक मौत मान रही है। चौकीदार की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही है। 
विज्ञापन


थाना मुस्करा के इमलिया गांव निवासी कृष्णा की पत्नी सियारानी उर्फ धनकुट्टी (75) अकेले रहती थी। उसके चार पुत्र दिल्ली और कबरई में मजदूरी करते हैं और वहीं रहते हैं। रोज की तरह सुबह आठ बजे तक जब वृद्धा घर से बाहर न निकली तो पड़ोसी राकेश सविता को शंका हुई। उसने मोहल्ले के लोगों से अपनी शंका जताई और लोगों ने बगल का दरवाजा खोलकर अंदर झांका तो सन्न रह गए। वृद्धा निर्वस्त्र मृत पड़ी थी। सिर पर आटा पीसने वाली दतिया का एक पाट पड़ा था और आसपास खून फैला था।
 
विज्ञापन

वृद्धा सोने की एक वजनी पुगरिया व चांदी की चूड़ियां पहने थी

घटना स्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मोहल्ले वालों ने चौकीदार को बुलाकर मामले की जानकारी दी। चौकीदार ने इंचार्ज प्रभारी निरीक्षक काशी प्रसाद उपाध्याय को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स घटनास्थल पर पहुंचा और शव को पोस्टमार्टम को भेजा। मृतका के देवर हरनाम अहिरवार, जो गांव में ही रहता है व विवाहिता पुत्री मीरा निवासी तुरहा थाना कबरई ने बताया कि वृद्धा सोने की एक वजनी पुगरिया व चांदी की चूड़ियां पहने थी, जो गायब हैं। दोनों ने चोरी करने के बाद हत्या किए जाने की आशंका जाहिर करते हुए कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

घटना के समय सियारानी घर पर अकेली थी। उसके पुत्र सुखनंदन, धर्मपाल, चंद्रपाल, रामआसरे व मुन्ना बाहर मजदूरी करने गए थे। सुखनंदन बुधवार सुबह ही मां से मिलकर गया था। हालांकि मुस्करा थाना पुलिस अभी इसे साधारण मौत मान रही है। उसका कहना है कि प्रथमदृष्टया वृद्धा की गिरकर मौत का मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। हालांकि लोग इस बात की चर्चा कर रहे थे कि यदि मौत साधारण है तो चूड़ियां एवं पुगरिया कौन ले गया। चर्चा यह भी थी कि लूटपाट के दौरान वृद्धा ने बदमाशों को पहचान लिया होगा, जिससे उसकी हत्या कर दी गई। थाना प्रभारी निरीक्षक काशी प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें