फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां सरकारी अधिकारी बेटे ने विधवा बूढ़ी मां के लिए पेश की 'बड़ी मिसाल; सोचने पर हो जाएंगे मजबूर

Thu, 30 Aug 2018 07:04 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के बांदा जिले में तैनात नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ने एक बड़ी मिसाल पेश की है। जहां एक ओर बेटे ऊंचे पद और रुपये कमाने के चक्कर में अपने मां-बाप को छोड़कर कहीं भी चले जाते हैं वहीं अजय कुमार नाम के इस बड़े सरकारी अधिकारी ने अपनी मां की सेवा के लिए सरकारी नौकरी से त्याग पत्र दे दिया। 

 

संघ लोक सेवा आयोग से 20 जुलाई 2018 को अजय कुमार की नियुक्ति बांदा के मटौंध नगर पंचायत क्षेत्र में बतौर अधिशासी अधिकारी के रूप में हुई थी। 17 दिन पहले ही अजय ने नगर पंचायत का कार्यभार संभाला था। मूलरूप से रायबरेली जिले के अहियापुर गांव के रहने वाले हैं ईओ अजय कुमार ने नगर पंचायत अध्यक्ष के माध्यम से त्यागपत्र शासन को अग्रसारित किया। अजय की मां की उम्र करीब 65 साल है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रायबरेली जनपद में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थे

डेमो पिक
कुछ साल पहले उनके पिता का देहांत हो गया था। वृद्धावस्था की वजह से उनकी मां की तबियत ठीक नहीं चल रही है। अजय ने अपने इस्तीफे में मां की बीमारी और उनकी सेवा करने की बात का जिक्र किया है। अजय इससे पहले अपने ही रायबरेली जनपद में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थे। संघ लोक आयोग की परीक्षा में उनका सेलेक्शन हुआ था।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें