फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: छत में लगे कुंडे से दुपट्टे से लटकता मिला वृद्ध का शव, परिजनों ने बताई ये बात

Wed, 12 Aug 2020 01:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
फर्रुखाबाद जिले में मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव लखरौआ निवासी हाकिम सिंह (70) के तीन बेटे यशवीर, योगेंद्र व देवेंद्र हैं। तीनों दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। हाकिम सिंह गांव में रहते थे। यशवीर की पत्नी संगीता अपने बच्चों के साथ गांव में रहकर उनकी देखभाल करती थी।
विज्ञापन


मंगलवार रात भोजन करने के बाद हाकिम सिंह मकान की दूसरी मंजिल पर बने बरामदे में सोने चले गए। बुधवार सुबह संगीता की बेटी खुशबू ऊपर गई तो उसने अपने बाबा हाकिम सिंह का शव बरामदे की छत में लगे कुंडे से दुपट्टे से लटकता देखा।

उसके शोर मचाने पर संगीता ऊपर पहुंच गई। जानकारी मिलने पर पड़ोसी एकत्र हो गए। उन्होंने शव को फंदे से उतार लिया। मामले की सूचना उनके बेटों को दी गई है। उनके आने के बाद ही पुलिस को सूचना दी जाएगी। संगीता ने बताया हाकिम सिंह का पिछले 1 वर्ष से इलाज चल रहा था। उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें