अमृतपुर। गंगा केे जलस्तर में 20 सेंटीमीटर और रामगंगा के जलस्तर में 10 सेंटीमीटर की कमी आई है। इससे गांव के लोगों ने राहत की सांस ली है। दोनों नदियों की तेज धार से तटवर्ती गांवों में कटान तेजी से हो रहा है। गांव के लोग इससे परेशान हैं।
बांधों से छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा कम होने से गंगा और रामगंगा का जलस्तर कम होने लगा है। मंगलवार को गंगा का जलस्तर 20 सेंटीमीटर कम होने से 136.40 से 136.20 मीटर पर आ गया है। रामगंगा का जलस्तर 134.35 से घटकर 134.25 पर आ गया है। मंगलवार को गंगा में 47338 क्यूसेक और रामगंगा में 7453 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जलस्तर घटने से कटान तेज हो गया है।
रामगंगा की तेज धार से अलादपुर भटौली और कोलासोता गांव में ग्रामीणों के खेतों का कटान लगातार हो रहा है।