फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशी तो लौट आए लेकिन पिता नहीं लौटा, मामले की गुत्थी में उलझी पुलिस

Wed, 01 Nov 2017 11:44 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मवेशी चराने गए अधेड़ किसान का शव एक दिन बाद बांध में मिला। शव में आंख पेट हाथ व पैर के पास घाव के निशान हैं, लेकिन पुलिस इसे मछलियों के काटने के निशान बता रही है।
विज्ञापन

मवेशी चराने गए अधेड़ किसान का शव एक दिन बाद बांध में मिला। शव में आंख पेट हाथ व पैर के पास घाव के निशान हैं। परिजनों ने धारदार हथियार से हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस प्रथम दृष्टया हत्या की बात से इनकार कर रही है। उसके मुताबिक घाव हथियार से नहीं बल्कि मछलियों के काटने के हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति साफ हो पाएगी।

थानाक्षेत्र के कोटराखांभा भलुआ का डेरा निवासी शिवभान पाल(56) पुत्र माताबदल के पास लगभग आधा सैकड़ा से अधिक भैंस व गाय हैं। जिन्हें वह प्रतिदिन जंगल की ओर चराने ले जाता है। सोमवार को भी वह मवेशी लेकर जंगल गया था। उसके पुत्र मिश्रीलाल व नानबाबू ने बताया कि देर शाम को मवेशी तो सभी लौट आए लेकिन पिता नहीं लौटे। रात भर इधर उधर उन्हें ढूंढा गया लेकिन कुछ पता नहीं चला। सुबह परिजन जंगल की ओर ढ़ूंढने निकले तो गांव लोगों ने बताया कि बांध पर एक शव पड़ा है। शव निकाला गया तो उनके पिता का था। बेटों ने अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें