फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोते समय वृद्ध किसान की आग से जलकर मौत, बेटे ने लगाया हत्या का आरोप

Sun, 01 Dec 2019 05:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
घटनास्थल पर लगी ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हमीरपुर के राठ में अपने पशुबाडे़ में सो रहे एक वृद्ध किसान की आग से जलकर संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। उसके पुत्र ने हत्या कर शव को जलाने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के नौहाई गांव निवासी राजू खंगार ने बताया कि शनिवार रात उसका पिता सरवन (65) पशुबाडे़ में सो रहा था। सुबह जब उसकी पत्नी आशा मवेशियों को चारा डालने गई तो पिता का शव देख हड़कंप मच गया। बताया कि पिता के नाम एक हेक्टेयर कृषि भूमि है।

जिस पर दो पुत्रों मैकूलाल व राजू की मदद से खेती कर परिवार का भरण पोषण करता था। बताया कि गांव में पिता करीब तीन लाख रुपये ब्याज पर बांटे थे। आशंका जताई कि पैसों के लेनदेन में किसी ने उसके पिता की हत्या की है। बाद में उसका शव जला दिया है। कोतवाल मनोज शुक्ला ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें