फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 रुपये के लिए बाबा को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, बिना पैसे दिए समोसा देने से इंकार पर हुई वारदात

Tue, 23 Jul 2019 09:14 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मौत के बाद रोते बिलखते वृद्ध के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर देहात के रजपुरवा गांव में सोमवार रात नशेबाज युवक ने मामूली विवाद में साथी के साथ मिलकर बाबा देवी शंकर पाल (75) की बल्ली से पीटकर हत्या कर दी। चाची अरुणा को घायल कर दिया। सीएचसी में देवी शंकर को मरा घोषित करने के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया।
विज्ञापन


पुलिस ने परिजनों को शांत कराया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। देवी शंकर की गांव में ही चाय-समोसा की दुकान है। देवी शंकर की बहू अरुणा ने बताया कि सोमवार रात वह ससुर देवी शंकर के साथ दुकान पर थी।
 

चाची को पीटकर घायल किया साथी के साथ मिलकर बाबा को मार डाला 

तभी देवी शंकर के भतीजे सुरेंद्र पाल का बेटा रवींद्र पाल साथी शकील के साथ शराब के नशे में दुकान पर पहुंचा। रवींद्र ने समोसा मांगा। उसने बिना पैसे दिए समोसा देने से इनकार कर दिया। इस पर दोनों गालियां बकने लगे। विरोध पर दोनों ने बदसलूकी शुरू कर दी।

इसके बाद पास पड़ी बल्ली उठाकर उसे पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर पहुंचे ससुर देवी शंकर ने बीच-बचाव का प्रयास किया। इस पर रवींद्र और शकील ने बल्ली से उन्हें जमकर पीटा। इससे वह अचेत होकर गिर गए। राहगीर और आसपास के लोगों की भीड़ जुटती देख दोनों मौके से फरार हो गए।

 
विज्ञापन

वृद्ध के इलाज में देरी का आरोप लगाकर परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा

पुलिस ने घायल अरुणा और देवी शंकर को सीएचसी में भर्ती कराया। अस्पताल में देवी शंकर ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने अरुणा को इलाज के बाद घर भेज दिया। पुलिस ने देवी शंकर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  

पांच रुपये के लिए हत्या कर दी 
देवी शंकर की हत्या के पीछे पांच रुपये का विवाद सामने आया है। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में पता चला हैं कि रवींद्र और शकील नशे की हालत में देवी शंकर की दुकान पर गए थे। रवींद्र ने चाची अरुणा से समोसा मांगा। अरुणा ने समोसे के पांच रुपये मांगे। रुपये न देने पर अरुणा ने समोसा देने के मना कर दिया। इसी बात पर गाली-गलौज करते हुए रवींद्र और शकील ने अरुणा की पिटाई शुरू कर दी। देवी शंकर बीत-बचाव करने पहुंचे तो उन्हें पीट दिया था।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें