फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पोस्टमार्टम के बाद शव ले जाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने नहीं दिया वाहन, बाइक से ले गए परिजन

Tue, 23 Jul 2019 08:44 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
बाइक से शव ले जाते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के चित्रकूट में एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग को शर्मसार कर देेने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां पर पोस्टमार्टम के बाद शव गांव ले जाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा शव वाहन न मिलने पर परिजन शव बाइक से ले गए। मुख्यालय से लगभग 30 किमी दूर सुरवल गांव तक शव ले जाकर परिजनों ने गांव के बाहर अंतिम संस्कार किया।

विज्ञापन


मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि बार-बार मांगने के बावजूद शव वाहन नहीं दिलाया गया। सीएमओ ने कहा कि उनके संज्ञान में किसी ने यह मामला नहीं लाया है।राजापुर थाना क्षेत्र के सुरवल गांव में रविवार को बिजली गिरने से आठ वर्षीय सुशील की मौत हो गई थी। सोमवार को उसका मुख्यालय में पोस्टमार्टम कराया गया।

विज्ञापन

घंटों इंतजार के बाद भी शव ले जाने के लिए नहीं मिला कोई वाहन

मृतक के पिता राजकरण ने बताया कि गांव से पोस्टमार्टम हाउस 30 किलोमीटर से ज्यादा है। शव ले जाने के लिए पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद डाक्टर व अन्य कर्मचारियों से वाहन के लिए कहते रहे। कई बार 108 व 102 को फोन भी लगाया तो सभी ने कहा कि शव ले जाने के लिए वाहन नहीं मिलेगा।

काफी देर तक परिजन परेशान रहे इसके बाद बाइक से ही मृत बालक के शव को लेकर वह गांव की ओर रवाना हो गए। गांव ले जाकर शव का अंतिम संस्कार किया।  सीएमओ डॉ. राजेंद्र सिंह ने कहा कि, कोई भी गरीब होता है तो उसे वाहन उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने कोई मांग नहीं की है, अपनी मर्जी से बाइक पर शव को लेकर चले गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें