फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: खेत से लौट रही वृद्धा की गला घोंटकर हत्या, चेहरे पर मिले चोट के निशान

Thu, 04 Apr 2019 10:57 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
बांदा के नरैनी में खेत से फसल काट कर लौट रही वृद्ध महिला की गला दाबकर हत्या कर दी गई। शव के आसपास घसीटने के निशान और चेहरे पर चोटें थीं। पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली क्षेत्र के सरायं जदीद गांव में राजाबाई राजपूत (60) पत्नी रामकुमार बुधवार को अपने खेत फसल काटने गई थी। फिर नहीं लौटी।
विज्ञापन


परिजन उसकी तलाश में जुट गए। देर शाम गांव से कुछ दूर स्थित बाबूराम के खेत में उसका शव मिला। गर्दन में उसी की साड़ी से फंदा कसा हुआ था। सीना और चेहरे पर चोट के निशान थे। शव के आसपास खेत में घसीटने के भी निशान पाए गए।

पुलिस ने शव का पोस्टमाटऱम कराया है। कोतवाली प्रभारी रामेंद्र तिवारी ने बताया कि मृतका के देवर रमेशचंद्र ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। तफ्तीश की जा रही है। हत्या की पृष्ठ भूमि की वजह प्तफिलहाल पता नहीं चल सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें