कानपुर के नौबस्ता में पड़ोसी और किरायेदार ने भाजपा नेता की पत्नी को घर में घुसकर पीट दिया। आरोप है कि हमलावरों ने भाजपा नेता की पत्नी को जिंदा फूंकने की धमकी दी। फिर चेन लूटकर भाग गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
आवास विकास, हंसपुरम निवासी अखिलेश यादव भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष हैं। उनकी पत्नी नीलम ने पुलिस को बताया कि बुधवार शाम किसी ने घर के अंदर ईंट फेंक दी। दरवाजा खोलकर देखा तो घर के सामने रहने वाले श्यामू कुमार, उसकी पत्नी संगीता, पड़ोसी अखिलेश की पत्नी और उनका किरायेदार मोहल्ले के बच्चों को ईंट फेंकने के लिए उकसा रहा था।
इसका विरोध करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की। थाना प्रभारी समर बहादुर ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।