बुधवार को बालबच्चों वाले बेटों ने एक नया इतिहास रच दिया। 70 साल के पिता को उम्र के आखिरी पड़ाव में ऐसा तोहफा दिया जिसे देखकर रिश्तेदारों और गांववालों की आंखों में आंसू आ गए।
बुधवार को 70 साल के विशुनदयाल दूल्हा बने तो 66 साल की रामबेटी दुल्हन। इस अनोखी शादी में दोनों के परिजनों के साथ रिश्तेदार व गांववाले भी शामिल हुए। विशुनदयाल के बेटों ने उन्हें बधाई दी और मां के रूप में रामबेटी का आर्शीवाद लिया तो वहां मौजूद लोगों की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े ।
इटावा बुलाकीपुरा निवासी विशुनदयाल की पत्नी करीब 20 साल पहले उन्हें छोड़कर चली गई। उनकेदो बेटे हैं अर्जुन और राजकुमार। अब दोनों बाल बच्चेदार हैं। वे अपना अपना काम धंधा करते हैं। बड़े बेटे अर्जुन ने एक दिन मजाक में 70 साल के वृद्ध पिता के सामने दूसरी शादी का प्रस्ताव रखा। छोटे बेटे ने भी हामी भर दी।