फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो रेल को जापान की हरी झंडी

Sun, 20 Mar 2016 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मेट्रो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर में मेट्रो रेल चलाने को जापान की हरी झंडी मिल गई है। शनिवार को लखनऊ में लखनऊ मेट्रो रेल कारपोरेशन (एलएमआरसी) भवन में हुई बैठक में जापान इंटरनेशनल कारपोरेशन एजेंसी (जाइका) ने मेट्रो के डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) को मंजूरी दे दी। अब प्रोजेक्ट को केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।
विज्ञापन


वहां से इसे जापान सरकार को भेजा जाएगा। मेट्रो रेल के लिए लोन समेत अन्य बिंदुओं पर चर्चा होगी। जाइका ने डीपीआर को सौ में सौ नंबर दिए। कानपुर में मेट्रो रेल चलाने पर 13721 करोड़ रुपये के खर्च का अनुमान लगाया गया है। केडीए वीसी जयश्री भोज ने मेट्रो का डीपीआर तैयार करने वाली संस्था राइट्स, जायका के साथ मीटिंग की।

बता दें कि जाइका की दस सदस्यीय टीम, एलएमआरसी और राइट्स के अफसरों ने 10 और 14 मार्च को शहर में मेट्रो रूट का निरीक्षण किया था। तब उन्होंने रूट पर संतोष जताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो रूट बनेंगे
पहला रूट- आईआईटी से हैलट, माल रोड, सेंट्रल स्टेशन, किदवई नगर होते हुए नौबस्ता जाएगा।
दूसरा रूट- सीएसए से बर्रा आठ जाएगा।

प्रस्तावित स्टेशन
8 (आईआईटी, कल्याणपुर रेलवे स्टेशन, सत्यम विहार क्रासिंग, सीएसजेएमयू, गुरुदेव, रावतपुर, हैलट, मोतीझील जापानी गार्डन)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें