फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर खड़े मौरंग लदे ट्रक से भिड़ा तेल टैंकर, चालक की जान गई

विज्ञापन
उमरन के पास हाईवे पर खड़े क्षतिग्रस्त टैंकर को हटाती क्रेन। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात/रनियां। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के उमरन गांव के पास रविवार रात हाईवे पर खड़े मौरंग लदे ट्रक से पेट्रोल लेकर जा रहा टैंकर भिड़ गया। भीषण टक्कर से टैंकर का केबिन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर ही चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन

इधर टैंकर से तेल रिसाव होने पर अग्निशमन विभाग के कर्मी बुलाए गए। रविवार सुबह मृत चालक की शिनाख्त हो सकी। लीक चैंबर का तेल खाली कर क्रेन से क्षतिग्रस्त टैंकर हटवाया गया।
मंगलपुर थाना क्षेत्र के बहेरा डेरापुर गांव निवासी विजय उर्फ पिंटू (33) टैंकर चालक था। शनिवार की रात वह भोगनीपुर की ओर से कानपुर टैंकर में पेट्रोल लेकर जा रहा था। उमरन गांव के पास हाईवे पर खड़े मौरंग लदे ट्रक में पीछे से टैंकर भिड़ गया। जोरदार धमाका सुनकर लोग दौड़ पड़े। इधर मौरंग लदा ट्रक किनारे खड़ा कर चालक फरार हो गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने टैंकर के क्षतिग्रस्त केबिन में चालक को फंसा देखा तो मदद में जुट गए। राहगीरों से मिली सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मशक्कत कर केबिन से चालक को बाहर निकलकर जिला अस्पताल भिजवाया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। टैंकर के एक चैंबर से पेट्रोल रिसाव पर अग्निशमन विभाग के कर्मी बुलवाए गए।
हाईवे की सर्विस लेन से कानपुर जाने वाले वाहनों को निकाला गया। रविवार दोपहर में रिलायंस डिपो के कर्मी पहुंचे और रिसाव वाले टैंकर का तेल खाली किया। इस दौरान अग्निशमन विभाग के कर्मी मुस्तैद रहे। क्रेन से टैंकर को हटवाने के बाद मुख्य लेन पर यातायात सामान्य हो सका।
कोतवाली प्रभारी विनोद पांडेय ने बताया कि घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौरंग लदे ट्रक को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें