फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: निमय बनाकर भूले अफसर, सड़क पर ऑटो चालकों की मनमानी

Sun, 01 Mar 2026 02:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त बनाने के लिए अफसरों ने नियम तो बना दिए लेकिन नियमों का पालन करवाना भूल गए। सुबह नो एंट्री के समय यातायात पुलिस कर्मियों के न रहने व जिम्मेदारों की अनदेखी से ऑटो चालक मनमानी पर उतारू रहते हैं। स्थिति यह है कि नमस्ते चौराहा वाहन स्टैंड बना नजर आता है। आड़े तिरछे वाहन खड़े होने से जाम की स्थिति बनती है। स्कूली वाहन व अन्य राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह आठ बजे तक यातायात पुलिस कर्मियों के न होने से चौराहा के पास जाम की स्थिति बन गई। वहीं नो एंट्री में भी मालवाहक वाहन बिना किसी रोक टोक के घुसते रहे। इससे बाजार आने वाले लोगों पर हादसे का खतरा मड़राता रहा। अकबरपुर कस्बा के नमस्ते चौराहा पर लगने वाले जाम से निपटने के लिए यातायात सीओ राजीव सिरोही व यातायात प्रभारी विवेक सिंह की ओर से नया नियम बनाकर लागू किया गया था। इसमें चौराहा के चारों ओर के रूट निर्धारित करने के साथ कोई भी ऑटो ओवरब्रिज के नीचे से न रुकने के निर्देश दिए थे।
इसको लेकर यातायात पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से ऑटो चालकों को जागरूक कर प्रचार भी किया था लेकिन जिम्मेदार नियम का पालन करवाना ही भूल गए। यातायात पुलिस कर्मियों के अनदेखी के चलते नमस्ते चौराहा के पास ऑटो व मैजिक का जमावड़ा बना रहता है। इससे पूरे दिन रुक-रुक कर जाम की स्थिति बनी रहती है। इधर होली के त्योहार को लेकर सुबह से ही बाजार आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

.....................
सीन-1
अकबरपुर की रूरा रोड़ पर सुबह सात बजे से रात 10 बजे तक नो एंट्री लागू रहती है। इसके बाद भी जिम्मेदार नो एंट्री का पालन कराना भूल जाते हैं। शनिवार सुबह नौ बजे के करीब एसबीआई बैंक शाखा के पास नो एंट्री में मालवाहक वाहन गुजरते दिखे। इससे यहां जाम की स्थिति बन गई। होली को लेकर बाजार में खरीदारी करने पहुंचे लोगों को भी व्यस्त मार्ग से माल वाहक वाहन गुजरने के दौरान हादसे की आशंका बनी रही।
..............
सीन- 2
नमस्ते चौराहा के पास जिम्मेदारों ने चालकों को ऑटो खड़ा न करने के निर्देश दिए थे। शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे के करीब ऑटो व मैजिक नमस्ते चौराहा को पूरी तरह से घेर कर सवारियां भरते हुए नजर आए। बीच सड़त में ऑटो खड़ा कर लेने से यहां सुबह से ही जाम की स्थिति बनने लगी। इससे बाजार आने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हैरत की बात तो यह है कि सुबह आठ बजे तक कोई भी यातायात पुलिस कर्मी व स्थानीय पुलिसकर्मी चौराहा पर ड्यूटी करने नहीं पहुंचे।
...............
वर्जन............
रूरा रोड पर सिर्फ गिट्टी, मोरंग, सीमेंट के मालवाहक वाहनों के आवागमन पर रोक है। ऑटो चालकों को जाम की स्थिति से निपटने के लिए बनाए गए नियमों का पालन करने के निर्देश हैं। नियम तोड़ने वालों पर अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। - विवेक सिंह, प्रभारी यातायात
.................
यातायात पुलिस कर्मियों के समय से ड्यूटी पर न पहुंचने की वजह से प्रमुख चौराहा पर जाम की स्थिति बनने की जानकारी नहीं है। यदि पुलिस कर्मी समय से ड्यूटी पर नहीं पहुंचे हैं और यातायात व्यवस्था को प्रभारी बनाने के लिए बनाए गए नियमों का पालन कड़ाई से नहीं करवा रहे हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - राजीव सिरोही, सीओ यातायात
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें