फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पिछड़ा आयोग की अध्यक्ष को ओबीसी आरक्षण की जानकारी न दे पाए अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति शनिवार को कानपुर दौरे पर सख्त तेवर में नजर आईं। उन्होंने कानपुर मंडल के छह जिलों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर स्पष्ट निर्देश दिए कि पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की सभी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचे। ओबीसी आरक्षण और भर्ती संबंधी मामलों में अधूरी जानकारी प्रस्तुत करने पर अधिकारियों को फटकार भी लगाई।
विज्ञापन

मंडलायुक्त कैंप कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में जाजमऊ गंगा पुल के प्रवेश द्वार से भगवान विश्वकर्मा का नाम हटने की शिकायत का भी संज्ञान लिया। कुछ जिलों के अधिकारी ओबीसी आरक्षण से जुड़े आंकड़ों की सटीक जानकारी नहीं दे सके। साध्वी निरंजन ज्योति ने संबंधित अधिकारियों को संशोधित और प्रमाणित आंकड़ों के साथ दोबारा बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए। इससे पहले उन्होंने राष्ट्रीय शर्करा संस्थान (एनएसआई) में भर्ती प्रक्रिया पर कहा कि 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण के अनुरूप भर्ती की स्थिति स्पष्ट नहीं है। उन्होंने अधिकारियों को विस्तृत एवं संशोधित रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। वहीं, जवाहरनगर स्थित अंध विद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में मेधावी नेत्रहीन विद्यार्थियों को सम्मानित करने पहुंचीं साध्वी निरंजन ज्योति ने कार्यक्रम के दौरान वंदे मातरम का अधूरा गायन होने पर भी नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें