फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों ने नहीं सुनी तो ग्रामीणों ने साफ की नालियां

विज्ञापन
विज्ञापन
रनियां। अफसरों ने फत्तेपुर रोशनाई गांव में गंदगी व चोक नालियों की अनदेखी की तो लोग खुद आगे आ गए। मंगलवार को ग्रामीणों ने चंदा कर जेसीबी मंगवाई। सीमेंट की चटिया जेसीबी से हटवाकर ग्रामीणों ने खुद नालियों की सफाई की। इससे जल निकासी दुरुस्त हो गई।
विज्ञापन

स्वच्छता अभियान सरकार की प्राथमिकता है। साफ सफाई पर सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। फत्तेपुर रोशनाई गांव में कई माह से तैनात तीन सफाई कर्मी नहीं आए। ऐसे में गांव की नालियां जाम हो गई। सिल्ट जमा होने से जल निकासी अवरुद्ध हो गई। ओवरफ्लो नालियों से गंदा पानी रास्ते पर बहने लगा। मंगलवार को ग्रामीणों ने चंदा कर दो हजार रुपये जुटाकर जेसीबी मंगवाई और सीमेंट की चटिया हटवाकर खुद ही नालियों की सिल्ट निकाली।
विज्ञापन

बोले जिम्मेदार
ग्राम सचिव से सफाई कराने लिए कहा गया था। फिर भी सफाई नहीं हुई। यह आपत्तिजनक है। ग्रामीणों ने चंदा करके जेसीबी मंगवाई है तो उसका भुगतान कराया जाएगा।
- अनिल कुमार सिंह, डीपीआरओ
---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें