डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ को कोराना आदि वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए आयुध उपस्कर निर्माणी (ओईएफ ) ने खास सर्जिकल मेडिकल सूट कवरऑल तैयार किया है। सोमवार को निर्माणी में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) को 100 सूट की पहली खेप दी गई।
निर्माणी को ऐसे 30 हजार सूट तैयार करने का आर्डर मिला है। रक्षा मंत्रालय और आयुध निर्माणी बोर्ड ने ओईएफ को इस खास प्रकार के सूट तैयार करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद निर्माणी के महाप्रबंधक डीसी श्रीवास्तव के निर्देशन और अपर महाप्रबंधक वीके चौधरी, कनिष्ठ कार्य प्रबंधक भावना तिवारी, शीबू पिल्लई की देखरेख में इसका उत्पादन शुरू किया गया।