कानपुर के हर्षनगर स्थित इंजीनियर सर्विस स्टेशन पेट्रोल पंप के टैंक में 12,000 लीटर ऑक्टेन-100 पेट्रोल भरा जा चुका है। मशीन का कैलिब्रेशन भी हो चुका है और ट्रायल भी सफल रहा है। अब ग्राहकों तक इस पेट्रोल को पहुंचाने के लिए बस शुभ मुहूर्त का इंतजार है।
पेट्रोल पंप संचालक का कहना है कि निर्धारित समय में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कुछ औपचारिकताएं इंडियन ऑयल की तरफ से शेष हैं और अच्छे समय का इंतजार है। उधर, इंडियन ऑयल भी कानपुर में ऑक्टेन-100 पेट्रोल की बिक्री के लिए उत्साहित है।