फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सात साल के मासूम से अश्लीलता, पिता ने आरोपी को दबोचा, लोगों ने जमकर पीटा...फिर पुलिस को सौंपा

Fri, 12 Jan 2024 12:47 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बर्रा थाना क्षेत्र में सात साल की मासूम से अश्लीलता करने वाले अधेड़ को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र में सात साल के मासूम से अश्लीलता करने का मामला सामने आया है। यहां बच्चे को  अकेला पाकर पड़ोसी ने अश्लील हरकत को अंजाम दिया। इस दौरान अचानक पहुंचे पिता ने आरोपी को मासूम के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। आनन फानन आरोपी भागने लगा।

विज्ञापन

इस पर पिता ने आरोपी को दबोच लिया। वहीं, शोरगुल सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने आरोपी को जमकर पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार, बर्रा निवासी युवक पत्नी, सात वर्षीय बेटी व दो माह की बेटी के साथ किराए के मकान में रहकर कुकर, गैस की मरम्मत का कार्य करता है।
पीड़ित ने बताया कि मकान मालिक के घर वैवाहिक कार्यक्रम होने के चलते वह पड़ोस में किराए पर कमरा लेकर गृहस्थी का सामान रख रहा है। इसमें पड़ोसी रवि उर्फ जादू(55) भी सहायता कर रहा था। शाम को सामान शिफ्ट होने के बाद पत्नी बेटे के साथ दूसरे घर में चली गई, जबकि वह बेटी व पड़ोसी के साथ घर पर ही था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज
तभी रवि ने मेहनत के एवज में कुछ खिलाने को कहा तो वह बेटी को छोड़ कर उसके लिए समोसा लाने चला गया। घर लौटा, तो आरोपित मासूम व अपने कपड़े उतार कर अश्लीलता कर रहा था। बर्रा इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपित को हिरासत में लेकर पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें