फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील वीडियो बना रंगदारी मांगने का मामल: रिपोर्ट दर्ज होते ही भाजपा मंडल अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

Fri, 25 Sep 2020 07:27 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
भाजपा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर के नजीराबाद में दंपति का अश्लील वीडियो बनाकर 50 हजार की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने भाजपा नेता समेत पांच आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भाजपा तिलक नगर मंडल अध्यक्ष पवन गुप्ता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन


नजीराबाद इंस्पेक्टर ज्ञान सिंह ने बताया कि जवाहर नगर निवासी भाजपा के तिलकनगर मंडल अध्यक्ष पवन गुप्ता, सौरभ मिश्रा, करन मिश्रा, भीम मिश्रा, बृजेश मिश्रा के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

आरोप है कि इन्होंने पैसे न मिलने पर वीडियो वायरल कर दिया था। वहीं नगर निगम की बरातशाला के वायरल हुए वीडियो के मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद भाजपा तिलक नगर मंडल अध्यक्ष पवन गुप्ता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही उन्होंने जिलाध्यक्ष को दिए पत्र में महिला पार्षद द्वारा परेशान करने की भी बात कही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें