फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: बीच चौराहे प्रेमिका के हंगामे का वीडियो वायरल, प्रेमी युगल के बीच घंटे भर चला हाई वोल्टेज ड्रामा

Fri, 25 Sep 2020 02:10 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सड़क पर घंटो चला हाईवोल्टेज ड्रामा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर के घाटमपुर के भीतरगांव मेें एक चौराहे पर बीच सड़क प्रेमी युगल के बीच घंटे भर हाई वोल्टेज ड्रामा चला। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। गुरुवार को भीतरगांव चौराहे पर तब लोगों का मजमा लग गया, जब बीच चौराहे पर युवक-युवती आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कानपुर देहात निवासी प्रेमी भीतरगांव क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से मिलने आया था। प्रेमी ने बताया कि कुछ दिन पूर्व युवती पर बेवफाई के संदेह हुआ। इसके चलते वह उससे मिलने यहां पहुंचा था। उसने प्रेमिका से किसी दूसरे युवक से बात का सवाल किया तो वह भड़क गई।

जब उसने प्रेमिका से उपहार में दिया मोबाइल लौटाने को कहा तो नोकझोंक शुरू हो गई। प्रेमिका ने उसका कॉलर पकड़कर सड़क पर खींच लिया। यह देख चौराहे पर लोगों की भीड़ लग गई। इधर, किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। सूचना पर पहुंचे सिपाही प्रेमी को साथ ले गए। पुलिस ने घटना की जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें