फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में अश्लील ठुमके: गेट का ताला तोड़कर हुआ आयोजन, पुलिस बोली- वर्षों से हो रहा है परंपरागत कार्यक्रम

Sun, 04 Dec 2022 04:52 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

जाफरगंज थाना क्षेत्र में स्कूल परिसर में अश्लील नृत्य का वीडियो वायरल हो रहा है। इससे विभाग में हड़कंप मच गया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि यह आयोजन कई वर्षों से परंपरागत रूप से किया जाता है।
विज्ञापन
स्कूल में अश्लील डांस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में रामलीला के आयोजन में डांस का वीडियो वायरल हुआ है। यह आयोजन जाफरगंज थाने के पुलिस चौकी देवरी बुजुर्ग के बगल में स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में हो रहा था। यह वीडियो दो दिसंबर की रात का बताया जा रहा है।

विज्ञापन

नृत्य में अश्लीलता साफ झलक रही है। प्रधानाध्यापक संतोष गुप्ता ने बताया कि गेट और कमरे का ताला तोड़कर ग्रामीणों ने आयोजन कराया है। विद्यालय परिसर में बारबालाओं ने अश्लील नृत्य किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मामले की विस्तृत जानकारी विभाग को दी गई है। वहीं, थानाध्यक्ष शैतान सिंह ने बताया कि यह आयोजन कई वर्षों से परंपरागत रूप से किया जाता है। नृत्य में दिखाई दे रहे लोग किन्नर समाज के हैं। मामले से संबंधित कोई तहरीर भी नहीं आई है। फिर भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें