फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफलता को नंबर नहीं, हौसले की जरूरत

Sat, 21 May 2016 01:06 AM IST
amar ujala bureau
विज्ञापन
मेधावी बच्चों की पढ़ाई - फोटो : डेमो पिक
विज्ञापन
कानपुर। जिंदगी में सफल होने के लिए परीक्षा में मिले नंबर नहीं, हौसला, हिम्मत और एक पहल की जरूरत होती है। परीक्षा में कम नंबर पाने वाले अच्छा कॅरियर नहीं बना सकते, एक बार फेल होने वाले जिंदगी में कभी सफल नहीं हो सकते, ये बात सही नहीं है। अगर ऐसा होता तो बचपन में मंदबुद्धि कह कर स्कूल से निकाले गए एडिसन कभी बिजली के बल्व का अविष्कार नहीं कर पाते। हंगेरियन आर्मी में ट्रेनिंग के दौरान अपना दायां हाथ गंवाने वाले कैरोली टकाज अपने साहस से बाएं हाथ से प्रैक्टिस करके  सन 1939 के नेशनल गेम्स में गोल्ड मेडल नहीं              जीतते। शायर राहत इंदौरी ने भी कहा है  कि ‘सफर की हद है वहां तक कि कुछ निशान रहे, चले चलो की जहां तक ये आसमान है..।’
विज्ञापन

मंडलीय मनोवैज्ञानिक डॉ. एलके सिंह का कहना है कि परीक्षा में मिले कम नंबरों को दिल पर न लें। नंबर कम या ज्यादा होने से जिंदगी खतम नहीं होती। काउंसलर की मदद लें, मनोवैज्ञानिक से अपना अभिरुचि और करियर संबंधी टेस्ट कराएं। इसके बाद उन क्षेत्रों का चयन करें जहां से भविष्य और तरक्की के साथ आगे बढ़ने के दरवाजे खुलते हों। हमेशा याद रखें कि परीक्षा में मिले कुछ नंबर आपकी पूरी लाइफ तय नहीं कर सकते हैं। नंबर सिर्फ एक छोटा सा जरिया मात्र हैं जो आपको एक कक्षा से दूसरी कक्षा तक पहुंचाते हैं।
स्टूडेंट के लिए टिप्स
a कम नंबर मिले तो मायूस न हों, खुद को दूसरों से कम न समझें, क्योंकि कई सफल लोगों की जीवनी बताती है कि परीक्षा में मिले कुछ नंबरों से किसी की सफलता मापने का पैमाना हमेशा गलत साबित हुआ है।
विज्ञापन

a आप बेस्ट हैं, और बेस्ट कर सकते हैं। अपना पूरा ध्यान इस पर केंद्रित करें। नंबरों के चक्कर में अपना लक्ष्य न छोड़े, हमेशा ये सोचें कि हीरे को तराशने के लिए मेहनत करनी ही पड़ती है।
a डिप्रेशन व्यक्ति की सारी मेहनत पर पानी फेर देता है। इसलिए इससे बाहर निकल कर दोबारा शुरूआत कीजिए, काउंसलरों की मदद लीजिए और पूरे जोश के साथ सही रास्ता चुनें और आगे बढ़ें।
आज जारी होगा 55 स्कूलों के 9216 परीक्षार्थियों का रिजल्ट
सेंट्रल बोर्ड फार सेकेंडरी एजूकेशन (सीबीएसई) 12वीं का रिजल्ट शनिवार को सुबह 10 बजे घोषित होगा। सिटी कोआर्डिनेटर बलविंदर सिंह ने बताया कि रिजल्ट सीबीएसई की www.cbseresults.nic.in वेबसाइट पर दिखेगा। परीक्षा में इस साल 55 स्कूलों के 9216 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे। इनमें लड़कियों की संख्या करीब साढ़े चार हजार है। मेरिट अंग्रेजी सहित किन्हीं पांच विषयों में मिले सबसे अच्छे (बेस्ट फाइव) नंबरों के आधार पर तय होगी। परीक्षा 1 मार्च से 22 अप्रैल तक कराई गई थी। उन्होंने बताया कि इस बार मैथ का पेपर काफी कठिन था इससे विषय में मिलने वाले नंबरों को लेकर काफी संशय बना हुआ है। उधर, देर शाम तक सीबीएसई की वेबसाइट पर रिजल्ट 23 मई को जारी होने की सूचना को लेकर स्टूडेंट काफी भ्रमित रहे।

डॉ. आभा सिंह और विनीता त्रिपाठी ने दिए
पेरेंट्स के लिए टिप्स
a रिजल्ट अच्छा हो या खराब बच्चे को मोटीवेट करें, कम नंबरों         का ताना न दें। काउंसलर की मदद लें और आगे की पढ़ाई         पर फोकस करें।
a बच्चे के दिमाग में यह बात बिल्कुल न बैठने दें कि 12वीं का रिजल्ट खराब होने से उसका करियर खतम हो गया। जो भी नंबर मिलें उनमें बेहतर संभावनाएं तलाशने में उसकी मदद करें।
विज्ञापन

a रिजल्ट के बाद बच्चा शांत हो जाए और उसकी रूटीन आदतों में कुछ बदलाव दिखे तो उसे प्यार से विश्वास दिलाएं कि किसी भी परिस्थिति में आप सब उसकेसाथ हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें