फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेगमपुरवा में जलसंस्थान दफ्तर पर धावा

Sat, 21 May 2016 01:03 AM IST
amar ujala bureau
विज्ञापन
जलसंस्थान जोन-तीन के दफ्तर पर प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी करते लोग। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कानपुर साउथ। सीवर, जलभराव और दूषित पेयजल आपूर्ति की समस्या से परेशान बेगमपुरवा के बाशिंदों का शुक्रवार की दोपहर गुस्सा फूट पड़ा। नमाज खत्म होने के बाद इलाके के तमाम लोगों ने क्षेत्र के पार्षद इरफान के साथ जलसंस्थान जोन-तीन के दफ्तर पर धावा बोल दिया। दफ्तर से कर्मचारियों को बाहर निकालकर चैनल गेट पर ताला लगा दिया। भीड़ का आक्रोश देख अधिशासी अभियंता एसके पाठक और जेई मंसूरी वहां से भाग निकले। इसके बाद आधा घंटे तक मुर्दाबाद के नारे लगाए गए, फिर लोग अपने घरों को लौट गए। पार्षद के मुताबिक दो दिन में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो डीएम को ज्ञापन दिया जाएगा।
विज्ञापन

बेगमपुरवा और आसपास के इलाकों में सीवर लाइन चोक है। सीवर का गंदा और बदबूदार पानी सड़क पर भरा है। साथ ही वॉटर लाइन से घरों में दूर्षित पानी सप्लाई हो रहा है। इससे तमाम लोग डायरिया का शिकार हो चुके हैं। कई अभी नजदीक के निजी अस्पतालों में भर्ती हैं। इलाकाई लोगों ने तमाम बार नगर निगम और जलसंस्थान के अफसरों से इसकी शिकायत की, लेकिन कुछ नहीं हुआ। इससे लोगों में नाराजगी थी। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद लोग पार्षद के दफ्तर पहुंचे और समस्याएं हल कराने की मांग की। भीड़ का गुस्सा देख पार्षद उनके साथ हो गए। इसके बाद भीड़ पार्षद की अगुवाई में नारेबाजी करते हुए बगाही स्थित जलसंस्थान जोन-तीन दफ्तर पहुंच गई, जहां हंगामा किया। दफ्तर के कर्मचारियों को बाहर कर गेट में ताला डाल दिया। इस दौरान अनहोनी के डर से कर्मचारी इधर-उधर खिसक गए। काफी देर तक नारेबाजी करने के बाद लोग वहां से चले गए। हंगामा करने वालों में बंटी,शादाब,फरुखुद्दीन, नुरुल, मो. यूनूस, सलीम अंसारी, रियाज सिद्दकी, बरकाती, फिरदौस अजहर आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें