भारतीय मूल के अमेरिकी उद्यमी और विषय विशेषज्ञ अब शहर के उद्यमियों, कारोबारियों, मेडिकल और एजु़केशन के क्षेत्र से जुड़े लोगों की मदद करेंगे। वे वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए उनकी समस्याओं और सवालों का समाधान बताएंगे।
इसकी शुरुआत मर्चेंट्स चैंबर ऑफ उत्तर प्रदेश (एमसीयूपी) और त्याग संस्था के प्रयास से 25 जनवरी से की जा रही है। महीने के हर चौथे सोमवार को सुबह 9.30 से 10.30 बजे तक अमेरिका में बैठे विषय विशेषज्ञ इंटरनेट के जरिए एमसीयूपी सभागार में वार्ता करेंगे। यह लाइव वार्ता उत्तर प्रदेश के बनारस और कानपुर समेत देश के नौ शहरों में एक साथ होगी।
यह जानकारी शनिवार को मर्चेंट्स चैंबर ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष इंद्र मोहन रोहतगी, उपाध्यक्ष पदम कुमार जैन और त्याग संस्था डा. अवध दुबे ने दी। लीडरशिप एक्सीलेंस पर पहली क्लास बनारस के रहने वाले यूएसए में बिजनेस एक्सीलेंस इन कारपोरेट के अध्यक्ष डॉ. मनु वोरा पहली क्लास लेंगे।
डॉ. मनु ने आईआईटी बीएचयू से बीटेक, एमएस, आईआईटी शिकागो से रसायन इंजीनियरिंग में पीएचडी, मार्केटिंग मैनेजमेंट में एमबीए समेत कई विषयों में उच्च शिक्षा हासिल की है। वह नेतृत्व उत्कृष्टता (लीडरशिप एक्सीलेंस) विषय पर जानकारी देंगे। इस क्लास में विभिन्न तरह के प्रोफे शनल कोर्स करने वाले स्टूडेंट भी शामिल हो सकते हैं।
ये विषय हैं शामिल
लीडरशिप एक्सीलेंस, टीम वर्क, समय प्रबंधन, निर्णयन, परियोजना प्रबंधन, रिस्क मैनेजमेंट, प्रतिभा प्रबंधन, ग्राहक प्रबंधन, कार्य श्रेष्ठता, आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन, सतत परिवर्तन प्रबंधन