फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी में एनआरआई युवती की तबियत बिगड़ी

Sun, 17 Jan 2016 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही एक एनआरआई युवती की तबीयत बिगड़ गई। शनिवार सुबह करीब पांच बजे ट्रेन के सेंट्रल स्टेशन पहुंचने पर परिवारीजनों ने डॉक्टरों को सूचना दी। यहां परिवारीजनों ने डॉक्टरों पर ठीक से इलाज नहीं करने का आरोप लगाकर हंगामा किया। उन्होंने यह भी कहा कि युवती की तबीयत ट्रेन का खाना खाने से बिगड़ी है।
विज्ञापन


परिवार ने मामले की शिकायत ट्विटर पर रेलमंत्री से की है। पश्चिम बंगाल में हावड़ा के सिपपुर निवासी हारिस आस्ट्रेलिया के सिडनी में बैंक में नौकरी करते हैँ। बहन अमीना (18) भी वहीं के एक कॉलेज में बैचलर ऑफ इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी की छात्रा है। शुक्रवार देर रात सबने पैंट्री कार से चिकन करी, चावल और मिस्सी रोटी मंगवाकर खाई।

इसके बाद अमीना को उल्टी शुरू हो गई। सेंट्रल पर रेलवे के डॉक्टर ने अमीना का इलाज किया। आरोप है कि दवा खाने के बाद उसकी तबीयत और बिगड़ गई। रेलवे अस्पताल के सीएमएस डॉ.वाईएस अटारिया का कहना है कि युवती का इलाज हुआ या नहीं इस बारे में पता लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें