फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: यूपी कैटेट में अब 18 मई तक कर सकते आवेदन, 11 व 12 जून को होंगी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। उत्तर प्रदेश संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा 2025 (यूपी कैटेट 2025) के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है। अभ्यर्थी अब 18 मई तक आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन


चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आनंद कुमार सिंह ने बताया कि कृषि एवं संबंधित विषयों में स्नातक, परास्नातक एवं पीएचडी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन पत्र भरे जाने हैं।

पहले इसकी अंतिम तिथि सात मई निर्धारित की गई थी। परीक्षा तिथि में अभी कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। परीक्षाएं पूर्व निर्धारित 11 एवं 12 जून को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ही होंगी।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. पीके उपाध्याय ने बताया कि परीक्षा के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं। अभ्यर्थी http://upcatet.net अथवा www.csauk.ac.in पर रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी परीक्षा, अहर्ता, शुल्क, सीटों की संख्या व अन्य विवरण http://upcatet.net पर उपलब्ध सूचना विवरणिका डाउनलोड कर देख सकते हैं।

पांच कृषि विवि में प्रवेश के लिए हो रही परीक्षा
विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉक्टर खलील खान ने बताया कि यूपी कैटेट 2025 की प्रवेश परीक्षा प्रदेश के सभी पांचों कृषि विश्वविद्यालयों चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर, आचार्य नरेंद्र कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय अयोध्या, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ, कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय बांदा और गौतम बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुशीनगर में संचालित पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित हो रही है। परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें