फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: राज्यस्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए कानपुर टीम चयनित

विज्ञापन
राज्यस्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए हुए ट्रायल में प्रतिभाग करते खिलाड़ी।  - फोटो : एसोसिएशन
विज्ञापन
कानपुर। विश्व एथलेटिक्स दिवस पर जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से बुधवार को अर्मापुर स्थित एसएफ मैदान पर अंडर-20 कानपुर टीम चुनी गई। यह खिलाड़ी प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में 18 व 19 मई को होने वाली 23वीं उप्र राज्य एथलेटिक्स मीट में हिस्सा लेंगे। चयन ट्रायल में विभिन्न स्कूलों व क्लबों के युवा एथलीटों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


चयन के आधार पर 200 मीटर दौड़ में सरवन कुमार, कपिल मोहन त्रिवेदी, 400 मीटर दौड़ में मानस प्रजापति, रितिक कुशवाहा, 800 मीटर में मानस, 1500 मीटर दौड़ में पवन कुमार, लांग जंप में सचिन कुमार, डिस्कस थ्रो में प्रकाश गुप्ता, शॉटपुट में विवेक रॉय, हैमर थ्रो में सत्यम, लांग और ट्रिपल जंप में कार्तिकेय और जैवलिन थ्रो में अनुराग पाल हिस्सा लेंगे।

खिलाड़ियों का चयन पूर्व राष्ट्रीय एथलेटिक्स खिलाड़ी संजय सिंह, वरिष्ठ संयुक्त सचिव दिनेश भदौरिया व रमेश चंद्र मिश्रा ने किया। इस मौके पर विनय अवस्थी, राजेश सिंह, शिव यादव आदि वरिष्ठ खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें