फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अब जियो टैग फोटो भेजेंगे ग्राम सचिव, तभी लगेगी उपस्थिति

Sun, 07 Jul 2024 09:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। तैनाती वाले गांवों में ग्राम सचिव कई-कई दिन नहीं जाते हैं। इससे लोगों को असुविधा होती है। ग्राम सचिव क्लस्टर वाले गांवों में सुबह 10 बजे पहुंचे इसके लिए सीडीओ ने पहल की है। अब ग्राम सचिव सुबह 10 बजे गांव पहुंच कर जियो टैग फोटो व्हाट्सएप ग्रुप पर भेजेंगे। तभी उपस्थिति लगेगी। जियो टैग फोटो समय पर नहीं भेजने पर उस दिन का वेतन रोका जाएगा। तीन दिन यह स्थिति रही तो निलंबन होगा।
विज्ञापन

जनपद के ग्राम सचिव के पद पर ग्राम पंचायत या फिर ग्राम विकास अधिकारियों की तैनाती है। देखने में आया है कि ग्राम सचिव तैनाती वाली पंचायतों में नियमित एवं समय से उपस्थित नहीं होते हैं। बिना किसी पूर्व सूचना के नदारद रहते हैं। इसकी वजह से ग्रामवासियों के जरूरी काम अटक जाते हैं। ग्रामीण ब्लॉक या फिर जिला मुख्यालय तक भाग दौड़ करते हैं। इससे समय बर्बादी संग आर्थिक बोझ पड़ता है। सीडीओ लक्ष्मी एन ने बताया कि डीपीआरओ विकास पटेल केा निर्देश दिए है कि अब ग्राम सचिव सुबह 10 बजे क्लस्टर की ग्राम पंचायत में नियमित रूप से उपस्थिति सुनिश्चित कराएंगे। डीपीआरओ कार्यालय के व्हाट्सएप नंबर पर ग्राम सचिव जियो टैग फोटो भेजेंगे। यह व्यवस्था 10 जुलाई से शुरू होगी। बिना सूचना / अवकाश के नदारद रहने या फिर समय से जियो टैग फोटो उपलब्ध नहीं कराने वाले ग्राम सचिव का उस दिन का वेतन रोका जाएगा। लगातार 3 दिन अनुपस्थित रहने पर निलंबन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें