फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जमीन को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, 23 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Sun, 07 Jul 2024 09:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संदलपुर। मंगलपुर थाना क्षेत्र के हवासपुर गांव में रविवार को जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 23 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिकंदरा के महेशपुर निवासी साकेत पाल, सुजीत व जयंत ने मंगलपुर पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि तीनों भाईयों ने तीन वर्ष पहले थाना मंगलपुर के हवासपुर निवासी नीरज देवी से गाटा संख्या 101 ग की जमीन का बैनामा कराया था। उसी जमीन को अपनी जमीन बताकर हवासपुर निवासी भगवती प्रसाद बाजपेई व उनके बेटे लखन, शिवम जबरन ट्रैक्टर से जोत कर कब्जा कर रहे हैं। मना करने पर गाली गलौज कर जान से मार देने की धमकी दे रहे। हवासपुर निवासी शिवम बाजपेई ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि पांच जुलाई को लेखपाल रामजी चतुर्वेदी का फोन आया कि तुम्हारी जमीन की नाप होनी है। उनकी सूचना पर वह जमीन की नाप कराने पहुंचा तो थाना सिकंदरा के महेशपुर निवासी साकेत पाल, सुजीत पाल, जयंत पाल 20 लोगों के साथ आ गए और मारपीट कर जान से मार देने की धमकी दी। थानाध्यक्ष मंगलपुर देवेेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें