फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान की सरकारी खरीद के लिए अब दो दिन शेष, अब तक 95 फीसदी किसानों को हुआ भुगतान

विज्ञापन
अकबरपुर क्रय केंद्र पर बोरों में रखा खरीदा गया धान। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में धान की सरकारी खरीद के लिए अब दो दिन शेष हैं। अब तक जनपद के 13656 किसानों से 82770 एमटी धान खरीदा गया है।
विज्ञापन

छह क्रय एजेंसियों ने 54 क्रय केंद्रों में धान खरीद शुरू की गई थी। अब केवल खाद्य विभाग के तीन क्रय केंद्रों पर ही खरीद हो रही है। इसमें मंडी परिसर पुखरायां, झींझक व उपमंडी अकबरपुर के केंद्र हैं।
अन्य एजेंसियों के क्रय केंद्र बंद हो चुके हैं। खाद्य विभाग के पोर्टल पर फींडिंग की सुस्त गति की वजह से यह साफ है कि अब दो दिनों में सीमिति किसानों का धान खरीदा जा सकेगा।
विज्ञापन

जिला खाद्य विपणन अधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अब तक एक अरब, 60 करोड़, 59 लाख 51 हजार 268 रुपये का धान खरीदा गया। इसमें से एक अरब, 54 करोड़, 56 लाख, 67 हजार 535 रुपये भुगतान किया जा चुका है।
विज्ञापन

जनपद में खरीदे गए धान के सापेक्ष 95 फीसदी किसानों को भुगतान किया जा चुका है। पीसीयू व मंडी समिति का भुगतान 84 फीसदी है। दोनों एजेंसियों को जल्द भुगतान करने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें