फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अब इश्यू डेट के बिना ही अपडेट कर दी मार्कशीट

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विवि में हंगामे के बाद प्रशासन ने अंक तालिकाओं को अपडेट कर दिया है लेकिन इससे छात्रों की समस्या का समाधान नहीं हुआ है। सोमवार को कई छात्र विवि पहुंचे और मार्कशीट की हार्डकाॅपी मांगी। वहीं विवि प्रशासन ने इसमें समय लगने की बात कही। छात्रों का कहना है कि सीरियल नंबर अपडेट करने के बाद भी इश्यू डेट नहीं दी है। जबकि फार्म में इसकी भी डिटेल मांगी जा रही है। इसके अलावा बैक पेपर दे चुके छात्रों का कहना है कि उनको पुरानी अंकतालिका दी गई है इसे अपडेट नहीं किया गया है।
बीते सप्ताह कई महाविद्यालयों के छात्रों ने विवि पहुंचकर हंगामा किया था। उनका कहना था कि यूपीएसआई का फार्म भरा है। इसकी अंतिम तिथि 11 सितंबर है। फार्म में मार्कशीट का सीरियल नंबर और इश्यू डेट भी मांग रहे हैं जबकि विवि की ओर से इसे अभी जारी नहीं किया गया है। इसकी खबर प्रकाशित होने के बाद छात्रों की मार्कशीट में ऑनलाइन सीरियल नंबर अपडेट कर दिया गया लेकिन इश्यू डेट नहीं दी गई। इससे परेशान छात्र सोमवार को फिर विवि पहुंचे। यहां उन्होंने अंकपत्र की हार्ड काॅपी देने की मांग की। छात्रों ने बताया कि अंतिम सेमेस्टर के साथ ही डिग्री का भी शुल्क जमा करा दिया था लेकिन यह भी अभी तक नहीं मिली है। छात्रों को विवि प्रशासन ने बताया कि डिग्री दीक्षांत समारोह के बाद ऑनलाइन मिल जाएगी। हार्डकाॅपी के लिए कम से कम एक माह का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाविद्यालय के शिक्षकों का कहना है कि रोजाना उनके पास बैक पेपर वाले कई छात्र रिजल्ट अपडेट नहीं होने की शिकायत लेकर आते हैं। छठे सेमेस्टर में जिन छात्रों ने बैक दिया है उसमें से कई का पुराना परिणाम ही पोर्टल पर दिख रहा है। शिक्षकों का कहना है कि हो सकता है कि बैक पेपर में नंबर कम हो इसलिए छात्र का पुराना परिणाम ही अपडेट किया गया हो लेकिन जब तक परिणाम नहीं जारी होगा तब तक अंतर नहीं समझ आएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें