कानपुर। काकादेव थानाक्षेत्र के विजय नगर में शनिवार को सूने घर का ताला तोड़कर घर में घुसे चोरों ने नकदी-जेवरात समेत दो लाख रुपये का माल पार कर दिया।
विजयनगर निवासी मैथिली मिश्रा ने बताया कि 23 अगस्त की देर रात घर में घुसे चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर जेवर, 30 हजार की नकदी और दो मोबाइल पार कर दिए। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। 24 अगस्त को घर लौटने पर चोरी की जानकारी हुई तो पुलिस से शिकायत की। काकादेव इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।