फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप भी जा रहे हैं बैंक तो ये खबर सिर्फ आपके लिए, अब 10 से चार बजे तक हाेंगे जनता के काम

Fri, 01 Nov 2019 12:44 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
कानपुर के सभी बैंकों के खुलने और बंद होने का समय शुक्रवार से एक समान होगा। साथ ही अब जनता के काम सुबह 10 से शाम चार बजे तक होंगे। यानी बैंकों में एक घंटे अतिरिक्त जनता के काम हो सकेंगे। इसके बाद ही बैंक अपने आंतरिक कार्य निपटाएंगे। यह व्यवस्था एक नवंबर से लागू हो जाएगी।
विज्ञापन


बैंकों के सूत्र बताते हैं कि अभी तक विभिन्न बैंकों के खुलने और बंद होने के समय में अंतर था। कोई बैंक सुबह नौ बजे खुलता था, तो कहीं 11 बजे से कामकाज शुरू होते थे। यही स्थिति बंद होने में थी। विश्वविद्यालय के अंदर खुले बैंकों में सुबह 11 बजे से कामकाज शुरू होेते थे।

बिरहाना रोड, नयागंज, कलक्टरगंज समेत अन्य बड़े बाजारों में अलग-अलग बैंक शाखाओं के खुलने और बंद होने के समय में अंतर था। कुछ बैंक दो बजे के बाद ही जनता को लौटाने लगते थे। लेकिन शुक्रवार से ऐसा नहीं हो सकेगा।  
विज्ञापन


ग्राहकों की राय पर बदला समय
केंद्रीय वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग के निर्देश पर आठ अगस्त को भारतीय बैंक संघ ने देश के सभी बैंकों को ग्राहकों की सुविधानुसार बैंकिंग सेवाएं देने को कहा था। बैंक संघ ने तीन समय निर्धारित किए और इनमें से किसी एक को लागू करने का सुझाव दिया। बैंकों ने ग्राहकों से राय ली। अधिकतर ग्राहकों ने सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक के समय को उपयुक्त बताया। 

शुक्रवार से बैंक सुबह 10 बजे खुलेंगे और शाम पांच बजे बंद होंगे। शाम चार बजे तक ग्राहकों के कार्य होंगे। इसके बाद ही बैंक अपने आंतरिक कार्य निपटाएंगे। 

विज्ञापन

एके वर्मा, लीड बैंक मैनेजर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें